समस्तीपुर: जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 कुख्यात अपराधी रडार पर, 15 जेल भेजे गए
समस्तीपुर जिले में शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव कराने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पुलिस ने 200 कुख्यात अपराधियों की सूची तैयार की है, जिनमें से 15 को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।समस्तीपुर के एएसपी संजय कुमार पांडे ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं।