समस्तीपुर: विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर पुलिस सतर्क, 200 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाएगी
शनिवार की दोपहर लगभग 4:30 बजे समस्तीपुर ASP सह सदर SDPO1 संजय कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह के आदेश पर जिले में लगभग 200 अपराध कर्मियों के गिरफ्तारी को लेकर एक मुहिम चलाई जाएगी। ताकि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घाट सके।