चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चोरों को कुठला पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटनी जिले में स्कूल एवं सोसायटी में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी चोरो को थाना कुठला पुलिस ने गिरफ्तार किया है दरासल बिलहरी एवं थाना रीठी क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने पर्दाफाश करते हुए बताया कि कुठला थाना के ग्राम बिलहरी चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम घुघरा में शासकीय स्कूल का कम्प्यूटर लैब से चोरी हुआ था