गुड़ा जमुनिया ग्राम में आदिवासी के कब्जे को लेकर अपर कलेक्टर ने कहा जांच के बाद अवश्य होगी कार्यवाही
कटनी-बड़वारा तहसील क्षेत्र के गुड़ा जमुनिया ग्राम में होरी लाल कोल एवं विजय की जमीन पर आर के अग्रवाल के द्वारा जबरन कब्जा कर उत्खनन किया जा रहा है वही आज इस पूरे मामले को लेकर अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है मामले पर तहसीलदार से जांच कराई जाएगी जो भी तथ्य सामने आएंगे न्याय उचित कार्यवाही की जाएगी