अशोक नगर: सतऊखेड़ी में सीमांकन के बाद भी जमीन पर कब्जे की कोशिश,विरोध करने पर महिला के परिवार से मारपीट,एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
अशोकनगर में जमीन विवाद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। शाढौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सतऊखेड़ी की रहने वाली किरण बाई ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि सीमांकन में जमीन उनके पक्ष में निकलने के बावजूद आरोपियों ने दोबारा जमीन जोतकर बो दी।