प्रतापगढ़: शनि धाम मंदिर में चोरी, बदमाशों ने ताला तोड़कर दानपात्र ले गए, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
छोटीसादड़ी नगर के नीमच रोड स्थित ताराचंद कुई शनि धाम मंदिर में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र तोड़कर नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर पहुंचे। पहले उन्होंने मुख्य गेट का ता