कटंगी: कटंगी शहर के बड़े तालाब में 76 अतिक्रमणकारियो को किया गया चिन्हित, तहसीलदार ने सभी को भेजा नोटिस
कटंगी शहर के बड़े तालाब का सीमांकन की कार्रवाई के बाद अतिक्रमण चिह्नित करने की कार्रवाई की गई। राजस्व अमले ने कुल 76 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। तहसीलदार ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। अतिक्रमणकारियो का पक्ष सुनने के लिए 24 और 28 में की तिथि निर्धारित की गई है।