कटंगी: जिला पंचायत सदस्य को गिरफ्तार करने कटंगी पहुंची रेलवे पुलिस, बैरंग लौटी
कटंगी-तिरोड़ी रेल परियोजना के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। उन किसानों के परिवार के एक सदस्य को रेलवे ने तय शर्त के मुताबिक नौकरी नहीं दी थी। किसान परिवार के एक सदस्य को रेलवे में नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों और किसानों के साथ जिला पंचायत सदस्य केसर बिसेन और उनके पुत्र आशुतोष बिसेन ने 12 अप्रैल 2021 को रेल रोको आंदोलन किया था।