बेलदौर थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी का पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव निवासी संजीव चौधरी के पुत्र शिव शंकर चौधरी के रूप में की गई है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने उसके आवास पर गत मंगलवार की देर रात में छापामारी कर की। अपर थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बुधवार की शाम सात बजे बताया।