मिली जानकारी के अनुसार ईसागढ़ पुलिस को गुरुवार को शाम लगभग 7 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि भगवानपुर गांव में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से भगवानपुर निवासी गुरमेज सिंह उम्र 50 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।