श्रमदान कर मनाया बावड़ी उत्सव
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन में 5 जून से 30 जून के बीच मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड अशोकनगर की नवांकुर संस्था जय माँ करीला देवी जन शिक्षा सेवा समिति तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करख्या के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण में ग्राम झागर( करख्या ) में श्रमदान कर बावड़ी उत्सव मनाया गया l
इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री बद्री प्रसाद चौहान ने बताया कि प्राचीन बावड़ी के संरक्षण में जन भागीदारी आवश्यक है। विकासखंड समन्वयक श्री मनोज यादव ने बताया विकासखंड कि प्राचीन बावड़ी को संरक्षित करने के उद्देश्य से परिषद द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री गणेशराम अहिरवार,नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री विवेक रघुवंशी, प्रस्फुटन समिति करख्या के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह रघुवंशी तथा समिति के सदस्य एवं म्यांपुर समिति के अध्यक्ष श्री अरुण रघुवंशी सहित ग्रामीण उपस्थित थे l जल गंगा संवर्धन के अभियान के अंतर्गत जल बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक की भी प्रस्तुति की दी गई।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026