कोडरमा: प्रधान जिला जज, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य ने कोडरमा जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुविधाओं का जायजा लिया
झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के अलोक में आज मंगलवार को बोर्ड ऑफ़ विजिटर्स तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा की संयुक्त टीम के द्वारा मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त औचक निरीक्षण माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सी ) नंबर 1404 /2023 में पारित आदेश के आलोक में किया गया ।