कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल ने जेईई मेंस परीक्षा में सफलता पाई
झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ कुमार अग्रवाल ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। पार्थ ने इस परीक्षा में 99.87 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर इस सफलता को हासिल किया है। पार्थ को भौतिकी में 98.56, रसायन शास्त्र में 99.98 एवं गणित में 99.75 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए है।