कोडरमा: ऑपरेशन ‘सतर्क’ में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 75 लीटर देसी महुआ शराब बरामद
ऑपरेशन “SATARK” के तहत 17 फरवरी 2026 को आरपीएफ पोस्ट कोडरमा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की। निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुशील कुमार, आरक्षी दीपक कुमार एवं सुजीत कुमार गझंडी-लालबाग रेलवे स्टेशन के मध्य गश्त पर थे। किलोमीटर संख्या 405/7-9 पर पांच सफेद प्लास्टिक बोरे लावारिस हालत में मिले।