शोहरतगढ़: सेवरा के पास तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 2 लोगों की हुई मौत
सेवरा केपास गुरुवार की रात्रि में घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार आ रही कार ने दो पहिया वाहन मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दिया है,जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक व्यक्ति की कुछ देर बाद मौत हो गई तथा दूसरे व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है।उक्त के संबंध में शनिवार की सुबह 9:00 पुलिस ने जानकारी दिया है।