ज्ञानपुर: सरपतहा में सौ शय्या अस्पताल में सीटी स्कैन व आधुनिक लैब की शुरुआत, अब एक ही छत के नीचे होंगी 40 जांचें
सौ शय्या अस्पताल, सरपतहां में बुधवार को सांसद डॉ. विनोद बिंद ने जिले की पहली सीटी स्कैन मशीन और जिलाधिकारी विशाल सिंह ने अत्याधुनिक लैब का शुभारंभ किया। अब यहां हार्ट, किडनी, लीवर समेत करीब 40 जांचें एक ही छत के नीचे होंगी। इससे मरीजों को बाहर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। सांसद ने कहा कि अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।