ज्ञानपुर: गोपीगंज पुलिस ने कुएं से मिले शव की गुत्थी सुलझाई, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
गोपीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, मदनपुर स्थित कुएं से मिले शव की सनसनीखेज घटना का एसपी ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है, मृतक की पहचान मुकेश बिंद निवासी मदनपुर के रूप में हुई जो 30 दिसंबर से लापता था आरोपी ने आपसी विवाद और पत्नी को लेकर उपजे संदेह में वारदात को अंजाम दिया था पूरे घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को जेल भेजा है।