तेघरा: गोधना गांव में शहीद भगत सिंह पुस्तकालय का उद्घाटन, विधान परिषद सदस्य और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
गोधना गांव में शहीद भगत सिंह पुस्तकालय का विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया l।यह उद्घाटन रविवार को दिन के एक बजे की गई।इस अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया।पुस्तकालय की महिमा एवं उसकी व्यापकता के बारे में अतिथियों ने संबोधित किया।