दमयंती नगर: चैनपुरा स्थित अखाड़े में भीषण आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
दमोह चैनपुरा स्थित जिला कुश्ती संघ के अखाड़े में रविवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में डंबल, नेट, मेट, रस्सा सहित प्रशिक्षण सामग्री जल गई। करीब 2 से 3 लाख रुपये नुकसान का अनुमान है। संरक्षक जितेंद्र बंसल ने असामाजिक तत्वों पर आगजनी की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।