बच्छाव स्थित अखरी से चुनार मार्ग पर रोहनिया विधायक ने डॉ सोनेलाल पटेल जी स्मृति द्वार का किया उद्घाटन
Sadar, Varanasi | Mar 15, 2024 रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहन सराय चौराहा स्थित गंगापुर मार्ग पर तथा बच्छाव स्थित अखरी से चुनार मार्ग पर व भाऊपुर स्थित जंसा से रामेश्वर मार्ग सहित अलग-अलग तीन मार्गो पर विधायक निधि द्वारा बनाए गए डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी के स्मृति द्वारा का उद्घाटन मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने मंत्र उच्चारण के साथ नारियल फोड़ने के बाद फिता काट कर किया।