भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने काशी में मनाया जन्मदिनः बोले-कहीं से नहीं लडूंगा चुनाव, मैं जो हूं उससे खुश
Sadar, Varanasi | Mar 15, 2024 भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अपना 38वां जन्मदिन मनाने वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने घाट से सामने अपना घर आश्रम में केक काटा। जहां उनके साथ उनके कुछ जानने वाले भी मौजूद रहे। खेसारी ने केक काट कर एक दूसरे को खिलाया। इस दौरान खेसारी लाल यादव बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंच कर दर्शन भी किया।