यात्री के प्राइवेट पार्ट में 50 लाख का सोना बरामदः वाराणसी एयरपोर्ट पर स्कैनर ने पकड़ा छिपा सोना
Sadar, Varanasi | Mar 15, 2024 वाराणसी एयरपोर्ट पर गुरुवार की रात 50 लाख सोने के साथ एक यात्री को कस्टम की टीम ने दबोच लिया। यात्री ने अपने प्राइवेट पार्ट में 3 कैप्सूल में सोने का पेस्ट छिपाया था। कस्टम की टीम ने स्कैनर कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। डॉक्टरों ने मुश्किल से कैप्सूल बाहर निकाले। सोने की कीमत 49.46 लाख रुपए बताई जा रही है।