किशोरी की हत्या कर शव को बोरे में भरकर ट्रेन की बोगी में छिपाने वाले वांछित अभियुक्त को कपसेठी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Mar 15, 2024 21 फरवरी को एक किशोरी के पिता द्वारा अपनी पुत्री की गुमशुदगी के सम्बन्ध में थाना कपसेठी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। किशोरी का शव 21 फरवरी को बनारस रेलवे स्टेशन पर काशी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में मिला था। इस सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के नेतृत्व में जनपद की एसओजी व थाना कपसेठी की टीम गठित की गई थी जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।