‘FIGHT AGAINST DRUGS’ का संदेश लेकर अजमेर पहुँची राष्ट्रीय बाइक रैली!
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के उपलक्ष्य में ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ संदेश के साथ आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली अपने पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जयपुर से प्रस्थान कर CRPF कैंप, अजमेर पहुँच चुकी है। अजमेर पुलिस अधीक्षक, श्री हर्षवर्धन अग्रवाला एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा राइडर्स का भव्य स्वागत किया गया।
रैली के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कल 23 अक्टूबर 2026 को आनासागर झील, अजमेर से IG अजमेर रेंज, डॉ. रवि द्वारा इस रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया जाएगा। नशा मुक्ति और “राष्ट्रीय एकता” का मजबूत संदेश लेकर निकल रही यह रैली अजमेर के बाद चित्तौड़गढ़ और उदयपुर होते हुए गुजरात (एकता नगर) तक अपनी यात्रा पूरी करेगी।
#Fightagainstdrugs #Rajasthanpolice #PolicebikeRally #Nationalunityday #Drugfreeindia
21 views | Rajasthan, India | Oct 22, 2026