अलौली: समस्तीपुर जिले में 130 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शहर के चित्रगुप्तनगर पुलिस ने शनिवार की देर शाम समस्तीपुर जिले के दो तस्करों को 130 ग्राम हेरोईन (स्मैक) के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसकी बाइक को जब्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव के डोमन महतो के पुत्र मिठु कुमार व मनोरवा खैरा गांव के रहने वाले नियाज अहमद के पुत्र फिरोज आलम के रूप में की गई है। एसपी रा