कुटुंबा: बटाने नदी में डूबे राजू का शव 43 घंटे बाद मिला, कुटुंबा प्रखंड के हेमजा गांव का निवासी था, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू
बिहार-झारखंड सीमा क्षेत्र में बटाने नदी में डूबे दूसरे युवक राजू चंद्रवंशी का शव करीब 43 घंटे बाद सोमवार को बरामद किया गया। घटना झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भलुवाड़ी गांव के समीप की है। एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम ने इंस्पेक्टर गगन सिन्हा के नेतृत्व में नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसे शव को काफी मशक्कत के बाद बाहर