वारासिवनी: टोंडिया नाले के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला गंभीर घायल, बालाघाट रेफर
लालबर्रा मार्ग पर टोंडिया नाले के समीप शनिवार सुबह 10 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सोनबाटोला निवासी ऐसन बाई बाहेश्वर गंभीर घायल हो गईं। सिर और पैर में चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बालाघाट रेफर किया गया। शिक्षक किरण कुमार पटले और मुनेश्वर मात्रे को भी चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।