कोंडागांव: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग कॉलेज में आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कोंडागांव कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आज बुधवार दोपहर 12 बजे तंबाकू नियंत्रण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी के निर्देश तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ. सोनल ध्रुव एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. भावना महलवार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को तंबाकू और धू