बिलासपुर: रोजगार मेले में 122 युवाओं को मिली नौकरी, 234 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन, 687 युवाओं ने लिया भाग, दिए गए निर्देश
बुधवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, रोजगार मेले में 122 युवाओं को मिली नौकरी 234 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन, 687 युवाओं ने लिया भाग, बिलासपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 653 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई। 687 उपस्थित आवेदकों में से 234 का प्रारंभिक और 122 युवाओं का अंतिम चयन किया गया।