जहानाबाद: काको पुलिस की कार्रवाई: वारंटी अभियान में दो गिरफ्तार
काको में एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने रविवार शाम करीब 7 बजे बताया कि बड़हरा गांव से उमेश यादव और बीबीपुर गांव से शनिचर मांझी पकड़े गए। दोनों के खिलाफ न्यायालय से नॉन-बेलेबल वारंट जारी था।