चन्द्रप्रकाश को सदर बाजार पुलिस ने चिनौर तिराहे से गिरफ्तार किया,नाबालिग को भगाने के मामले में था वांछित
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग को भगाने के मामले में वांछित चल रहे चन्द्रप्रकाश निवासी भावलखेड़ा जिगनिया, थाना बंडा को गिरफ्तार किया है। 12 जुलाई को वादी की तहरीर पर पुत्री को भगाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चन्द्रप्रकाश को चिनौर तिराहे से गिरफ्तार किया।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।