हाथरस: सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक को दबंगों ने जमकर मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने कराया डाक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड स्वदेशी मॉल के पास सड़क पर पैदल चल रहे एक युवक अमित पुत्र रमन के साथ कुछ दबंगों ने बेवजह जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान घायल युवक के परिजनों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया है। घायल के भाई ने बताया कि युवक सड़क पर पैदल जा रहा था तभी दबंगों ने मारपीट कर दी।