सीकर: बजाज भवन से निकाली भगवान जगन्नाथ की पालकी यात्रा, हरे कृष्णा हरे रामा का कीर्तन गूंजा
Sikar, Sikar | Jul 7, 2024 इस्कॉन सीकर द्वारा शहर में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा नगर भ्रमण के लिए बजाज भवन से शुरू होकर तापड़िया बगीची, स्टेशन रोड होते हुए वापस से बजाज भवन पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। पालकी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा महारानी सवार थीं। भक्तों द्वारा हरे राम हरे कृष्णा का कीर्तन भी किया गया।