सीकर: बालाजी मंदिर के समीप रोडवेज़ बस ने ऑटो में मारी टक्कर, बुजुर्ग हुआ घायल
Sikar, Sikar | Jul 7, 2024 सीकर शहर के जयपुर रोड स्थित बालाजी मंदिर के पास रोडवेज की बस द्वारा एक ऑटो को टक्कर मार दिए जाने से ऑटो में सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर की ओर से बस सीकर आ रही थी जिसने ऑटो को टक्कर मार दी ।इस हादसे में ऑटो में सवार बुजुर्ग मोहम्मद रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है।