बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई शटरिंग के साथ एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायालय
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई शटरिंग के साथ एक वांछित अभियुक्त शिव सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र जगतपाल निवासी ग्राम दरवेशपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर मंगलवार को दिन में करीब 11:00 बजे न्यायालय भेज दिया। बताते चले की अभियुक्त ने 15 दिन पहले एक निर्माणाधीन मकान से शटरिंग चोरी की थी।