अतर्रा: राजनगर के पास ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Atarra, Banda | Apr 28, 2026 अतर्रा तहसील क्षेत्र के राजनगर के पास मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कमलेश (38) पुत्र मैयादीन, निवासी हीबर बाबा का पुरवा, अतर्रा; दिलीप (18) पुत्र राजकुमार; और रंजीत (11) पुत्र रामपाल शामिल हैं।