जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत देवरी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत देवरी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक मरावी के नेतृत्व में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई है। आपको हम बता दें कि जिले भर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के निर्देशन में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम किया जा रहा है।