जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पोंडी में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए 19 अप्रैल को मतदान करने अपील की गई है।