जलालपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धि की मौत , परिजनों में मचा कोहराम
जलालपुर थाना क्षेत्र की धरान बाजार के समीप गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलकुंडा गांव निवासी स्व0 वीर बहादुर सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह सुबह टहलने निकले थे इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।