लखनपुर: ग्राम रामपुर में अत्यधिक शराब सेवन से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, लखनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में अत्यधिक शराब सेवन से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इधर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द करते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।वहीं मृतक का नाम प्रभु राम पिता चांदराम उम्र 40 वर्ष ग्राम रामपुर थाना लखनपुर निवासी बताया जा रहा है।