लोहरदगा: अयोध्या राम मंदिर दान में कथित गबन पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बोले सरकार FIR के बजाय एसआईटी बनाकर आरोपियों को बचा रही।
अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के कथित गबन मामले को लेकर लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब तक इस मामले को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। सुखदेव भगत ने कहा, “आपने देखा है कि प्रशासन और सरकार किस तरह काम कर रही है।