शाहबाद: हरियाली पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई शिनाख्त
शाहाबाद कोतवाली के हरियाली पेट्रोल पंप के पास हाइवे पर एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मोहल्ला उधरनपुर से ड्यूटी करके कोतवाली लौट रहे आरक्षी मोहित सिंह को हाइवे स्थित हरियाली पेट्रोल पम्प के पास अधेड़ का शव मिला था, सीएचसी लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।