मंडला: रसियादोना आई.टी.आई. मंडला में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Mandla, Mandla | Apr 22, 2026 रसियादोना आई.टी.आई.मंडला में ’नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के अंतर्गत बुधवार को दोपहर 2 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा में मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी।