फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के विलैहरा में दबंगों ने मां बेटी को जमकर पीटा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के विलैहरा में दबंगों द्वारा मां बेटी को जमकर पीटा गया है। मारपीट के दौरान उन्हें काफी गंभीर चोटे आई हैं। जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।