फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के बक्सरिया में कक्षा 8 का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता
फरीदपुर थाना क्षेत्र के बक्सरिया में कक्षा 8 कक्षा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि छात्र की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। छात्र की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।