फरीदपुर: मोहल्ला ऊंचा भूरे खां गोटिया निवासी किशोर मां-बाप के डांटने पर घर से हुआ लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
फरीदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा भूरे खां की गोटिया के रहने वाले निज़ाकत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया उसका 14 वर्षीय बेटा जिसका नाम शोएब है परिजनों का कहना है कि बच्चे शैतानी कर रहे थे तो उसको डांट दिया जिससे वह नाराज होकर कहीं चला गया है काफी ढूंढने के बाद नहीं मिला तो शोएब के पिता ने फरीदपुर थाने में गुमशुदी दर्ज कराई है।