फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के चाहरपुर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के चाहरपुर में दबंगों द्वारा एक युवक जमकर पीटा गया है। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से कि है। थाना पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।