फरीदपुर: ग्राम नगमा में दूसरी शादी करने के चक्कर में व्यक्ति ने पत्नी व बेटियों को जमकर पीटा
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौगांव में व्यक्ति ने पत्नी और बेटियों को जमकर पीटा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।