महाराजगंज: पनियरा ग्राम छावनी टोला तेंदूअहिया निवासी महिला ने बेटी की हत्या कर दाह संस्कार करने पर एसपी कार्यालय में दिया पत्र
छावनी टोला तेंदूअहिया निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में पत्र देकर आज सुबह आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या कर दाह संस्कार कर दिया गया है। महिला ने एसपी को अवगत कराया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2021 में ग्राम टेढ़ीया घाट बेलौहा पुंरदरपुर में की थी। जहां मुझसे मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी, मांग पूरी न कर पाई तो बेटी की हत्या कर 17 फ़रवरी को दाह संस्कार कर दिया गया था।