महाराजगंज: नौतनवा: कल शाम आयेंगी महाराजगंज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 23 फरवरी को धनेवा धनेई में जनसभा को करेंगी संबोधित
महाराजगंज में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दो दिवसीय दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों पर है । आज वित्त मंत्री के आगमन को लेकर डीएम अनुनय झा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । आपको बता दे कि 23 फरवरी को वित्त मंत्री एक जनसभा को भी संबोधित भी करेंगी ।